ग्रेटर नोएडा के मॉल में छत की ग्रिल गिरने से 2 लोगों की मौके पर मौत
बता दें की ब्लू सफायर मॉल में कल दोपहर 12:45 के आसपास ही हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की ऊंचाई से गिरकर सीधा मौत हो गई।

हाल ही में एक हैरान के देने वाली खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल से सामने आयी है जहां रविवार को ही बड़ा हादसा हो गया जिसमे मॉल में घूमने आए दो लोग ऊंचाई से नीचे कॉमन एरिया में गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ऐसे में ये घटना की जानकारी मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गए दोनों मृतकों की पहचान भी हो गई है।
बता दें की ब्लू सफायर मॉल में कल दोपहर 12:45 के आसपास ही हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की ऊंचाई से गिरकर सीधा मौत हो गई। ऐसे में घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच काफी गई और इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जहां इस वीडियो में दो लोग जमीन पर सीधा मृत अवस्था में पड़े दिख रहे हैं।
दरअसल, रिपोर्ट्स के चलते यह घटना ब्लू सफायर मॉल की बताई जा रही है जिसमे कुछ लोग मॉल में घूमने के लिए आए थे और वह ऊपर खड़े हुए थे और फिर अचानक ग्रिल टूट गई। इस घटना में आगे दोनों लोग ऊंचाई से नीचे आ गिरे और दोनों की सीधा मौके पर ही मौत हो गई। हालाँकि, हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है अंकुर एडिशनल DCP हृदेश कठेरिया द्वारा इस बारे में बताया गया कि ब्लू स्क्वायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से ही दो व्यक्तियों की सीधा मृत्यु हो गई है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










