कुएं में जहरीली गैस होने से 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की

नूंह जिले के मांडी खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ हैं। जिसमें कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा सुबह कम से कम 10 बजे हुई, जब 19 साल मोनिस, मुरादाबाद के रहने वाले, सफाई के लिए एक पानी के कुएं में उतरा। कुंएं में जहरीली गैस, संभवतः मीथेन, होने की वजह से वह बेहोश होकर गिरा। मोनिस को बचाने के लिए रशीद (40) पुत्र मतीन, समीर (20) पुत्र लियाकत तथा शौकीन पुत्र इकबाल, सभी मांडी खेड़ा के रहने वाले है, कुंएं में उतरे। गैस की चपेट में आने से मोनिस, रशीद, और समीर की उसी वक्त दम घुटने से मृत्यु हो गई। शौकीन को वहां के लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से निकालकर मांडी खेड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी काफी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद शवों को बाहर निकाला। वहां पर भारी पुलिस बल तैनात है, और करीब के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। षुरूरति जांच में मृत्यु की वजह से कुएं में जहरीली गैस की वजह से दम घुटना कहा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस के स्रोत की जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया दिया है। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों में एक युवा कांग्रेस नेता के पिता भी बताए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारोंघटना को सहायता और मुआवजे का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुओं और बंद स्थानों में सफाई से पहले गैस की जांच और उचित सुरक्षा उपायों का पालन जरूरी है।









