गाजियाबाद के हॉस्टल से 3 छात्राएं हुई लापता, फुटेज देख पुलिस हैरान
गाजियाबाद के नेहरू नगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गईं। फुटेज में यह सामने आया

गाजियाबाद के नेहरू नगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गईं। फुटेज में यह सामने आया है कि सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर तीनों छात्राएं परिसर में देखि गयी थी, पर सुबह साढ़े पांच बजे योग के वक्त नहीं देखि गयी। जल्द बाज़ी में छात्राओं की तलाश करी। वार्डन सविता त्यागी ने मामले की शिकायत दर्ज कर दी है।
सोमवार रात बाकि छात्राओं के जैसे ही कक्षा सात और कक्षा आठ में पढ़ने वाली 12, 14 और 15 साल की छात्राएं सोई थीं। पर सुबह छात्राएं योग के वक्त नहीं दिखीं। एक साथ 3 छात्राओं के गायब होने पर हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस को भी यह बताया गया। वहां पर जांच के लिए गयी पुलिस ने परिसर में लगे कैमरों की फुटेज भी देखी है।
तीनों छात्राएं आपस में दोस्त
पुलिस की जांच में यह पता लगा कि विद्यालय में बच्चियों के रहने के लिए 3 डोरमेट्री बनी हुई हैं। इनमें दो छात्राएं एक साथ, जबकि तीसरी छात्र अलग डोरमेट्री में थी









