फरीदाबाद से जेवर के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेगा 31 KM लंबा एलिवेटिड रोड

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दो टोल प्लाजा बनाए जाएंगे और एक टोल प्लाजा फरीदाबाद की सीमा में होगा तो दूसरा UP की सीमा में होगा।

देश में लोगों कि सुविधा के लिए बहुत से निर्माण किये जा रहे है। ऐसी ही एक निर्माण अब फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 से जेवर हवाईअड्डे के बीच किया जा रहा है जिसमे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के आठ किलोमीटर बनने वाले एलिवेटेड हिस्से का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में अब औपचारिकता पूरी करने के बाद इसका डिजाइन तैयार हो गया है और एक सप्ताह के अंदर इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि अभी तक के डिजाइन के चलते, यह एलिवेटिड हिस्सा सिंगल पिलर पर बनेगा। लेकिन मंजूरी के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कारण मास्टर प्लान-2031 में गड़बड़ी हो गई थी और इस गड़बड़ी पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा NHAI के समक्ष आपत्ति जताई गई थी। जिसके करीब सात सेक्टरों की कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही थी और FMDA (फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ) द्वारा NHAI प्रबंधन के साथ बैठक कर ही इस एक्सप्रेसवे के 8 किलोमीटर हिस्से को एलिवेटेड बनाने का प्रस्ताव भी रखा था।

वही हाल ही में एनएचएआई मुख्यालय द्वारा अब एलिवेटेड हिस्से को मंजूरी दे दी गई थी और अब NHAI द्वारा इस एलिवेटिड हिस्से का डिजाइन तैयार कर मंजूरी के लिए भी इसे मुख्यालय भेज दिया गया है। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे पर अभी छोटे-बड़े 121 पुल बनेंगे। साथ ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 31.425 Km होने वाली है और इस एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद जिले के साहूपुरा, हीरापुर, छांयसा, मोहना, फफूंदा, पन्हेंड़ा खुर्द, महमदपुर, मोहियापुर, पलवल जिले के बेगमपुर, झुंपा गांव, सोतई, चंदावली, बहबलपुर और गौतमबुद्ध नगर के बल्लभ नगर, दयानतपुर, लेना बांगर, करोली बांगर, फैलदा बांगर रकबे की जमीन में ही बनाया जा रहा है। साथ ही लागत कि बात करे तो इस एक्सप्रेसवे को 2414.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और सन 2024 तक इस एक्सप्रेसवे को बना लिया जाएगा।

हालाँकि, ये भी सामने आया है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दो टोल प्लाजा बनाए जाएंगे और एक टोल प्लाजा फरीदाबाद की सीमा में होगा तो दूसरा UP की सीमा में होगा। साथ ही 31.425 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे हरियाणा की सीमा में करीब 22 Km तक लंबा होगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!