दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में 33 स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, कोविड वार्ड में नहीं थे तैनात
देश की राजधानी दिल्ली के कोरोना वायरस जितनी तेजी से देश में अपने पैर फिर से पसार रहा है उतनी ही तेजी से यह स्वास्थ्य ढांचे को

देश की राजधानी दिल्ली के कोरोना वायरस जितनी तेजी से देश में अपने पैर फिर से पसार रहा है उतनी ही तेजी से यह स्वास्थ्य ढांचे को भी बीमार कर सकता है। कोरोना वायरस ने देश के काफी बड़े अस्पतालों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें अब दिल्ली के पटपड़गंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल का नाम भी जुड़ गया है। इस नामी अस्पताल के 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि पॉजिटिव आये सभी कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी कोविड वॉर्ड में ड्यूटी में नहीं था।
बताया गया है कि मैक्स अस्पताल में इसी माह 14 अप्रैल से अपने सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाएगा। इसमें से अब तक 33 कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले सभी कर्मचारी मैक्स पटपड़गंज में ड्यूटी कर रहे थे। फिलहाल इन सभी को कोविड वॉर्ड में भर्ती किया गया है।
बता दें कि देश के काफी अस्पतालों को कोरोना वायरस पहले ही संक्रमित कर चुके थे। मुंबई के वॉकहाट तथा जसलोक अस्पताल के साथ दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी कोरोना वायरस डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पिटल स्टाफ को संक्रमित करा है। पर यह पहला मामला है जब कोरोना वॉर्ड के ज्यादा दूसरे विभागों के कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।









