बेसमेंट खोदाई में मिट्टी ढहने से 3 महिला सहित 4 मजदूर दबे, महिला की हुई मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी में बेसमेंट की खोदाई के चलते मंगलवार दोपहर अचानक मिट्टी ढहने लगी, जिसकी वजह से खोदाई कर

हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर सिटी में बेसमेंट की खोदाई के चलते मंगलवार दोपहर अचानक मिट्टी ढहने लगी, जिसकी वजह से खोदाई कर रही 3 महिला सहित 4 मजदूर दब गए। वहां पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया। कम से कम 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में एक महिला मजदूर की मृत्यु भी हुई। जबकि तीन मजदूर उपचाराधीन हैं।
हादसा मंगलवार की दोपहर को हुआ। जब मोती विहार साउथ सिटी एक में एक खाली प्लॉट की बेसमेंट के लिए खोदाई का काम हो रहा था। बेसमेंट में खोदाई राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले मोनिका, सोनिया, लाली और लाला राम थे। दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास मिट्टी ढह गई और खुदाई कर रहे चारों मजदूर दब गए। 20 मिनट के बाद वहां पर लोगों को हादसे की सुचना मिली। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
मौके पर गयी पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू करते हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूर बेहोशी की हालात में थे। उन्हें तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनिया का सेक्टर-40 में स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह गर्भवती है। वहीं लाली और लाला राम नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती है। सेक्टर-40 थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि खोदाई के दौरान मिट्टी की ढांग ढहने से हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










