बुलंदशहर में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें, एक मकान का लिंटर गिर गया है। जिसमे चार लोगों की मौत हो गयी है

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बता दें, एक मकान का लिंटर गिर गया है। जिसमे चार लोगों की मौत हो गयी है। हादसे के अंदर दो लोगों के शव निकाले गए है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर जिले के नरसेना इलाके में देर रात मकान का लेंटर गिर गया। मलबे में घर के कई सदस्य भी दब गए। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गयी है। दो लोगों के शव निकल चुके हैं, जबकि दो गंभीर घायलों को निकालकर अस्पताल में ले गए है। दोनों की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार यानि कल लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य निचे सो रहे थे। देर रात तक हुए हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गई। ग्रामीणों ने उसी वक्त मलबे में दबे लोगों को निकालने शुरू किया।
जानकारी मिलते ही सीओ के साथ बाकि अधिकारियों की कई टीम भी वह मौके पर पहुंची और राहत और बचाव के कार्य में जुट गईं। फिलहाल राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत हो गई है। जबकि कुलदीप और धर्मेंद्र की हालत काफी गंभीर बताई गयी है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









