नोएडा में कुत्ते के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी, लगे 20 टांके

सर्फाबाद के रहने वाले 60 वर्षीय इस्लाम को शनिवार सुबह के समय लावारिस कुत्ते ने काट लिया इस्लाम सुबह टहलने के लिए जा रहे थे

दिल्ली से सटे नोएडा में कुत्ते के हमले का एक और मामला सामने आया है। लावारिस कुत्ते के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग इस्लाम बुरी तरह से जख्मी हो गया। कुत्ते के काटने से बुजुर्ग को 20 टांके लगे हैं। उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की सुबह के वक्त गांव सर्फाबाद में यह घटना हुआ। सर्फाबाद के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग इस्लाम को शनिवार सुबह के वक्त एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया। इस्लाम सुबह टहलने के लिए जा रहे थे लेकिन इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने बुजुर्ग के पैर पर हमला कर दिया।

बुजुर्ग ने जब छुटाने की कोशिश करि तो कुत्ते ने हाथ पर भी हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग के हाथ में बहुत ज्यादा जख्म हो गया। बुजुर्ग इस्लाम द्वारा कुत्ते को छह बार छुड़ाया गया था लेकिन कुत्ता इसके बावजूद भी नहीं हटा।

बुजुर्ग को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर 60 वर्ष के बुजुर्ग के हाथ में कुल 20 टांके आए हैं। ग्रामीणों का यह कहना है कि प्राधिकरण को शहर के साथ-साथ गांवों में भी कुत्तों पर ध्यान देना चाहिए।

Hair Crown

यह भी पढ़े: पति नहीं बना रहा था संबंध, आठ साल बाद हुआ खुलासा, पति निकला…

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!