/* */

गुरुग्राम में जन्मदिन पार्टी में दोस्तों का हुआ विवाद, चली गोली

जन्मदिन की पार्टी करने के वक्त दो दोस्तों में आपसी लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि एक ने दोस्त को गोली मार दी। रहत की बात

जन्मदिन की पार्टी करने के वक्त दो दोस्तों में आपसी लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि एक ने दोस्त को गोली मार दी। रहत की बात तो यह रही कि गोली युवक के हाथ में जाकर लगी, उसको उस वक्त पास के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी मिलते ही मानेसर थाना पुलिस वहां पर गयी और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गयी शिकायत में जयपुर के निवासी हर्षद राज कुमावत ने कहा कि वह मित्रा रेस्टोरेंट सेक्टर-1 मानेसर में काम करते हैं। 19 फरवरी की रात को 8 बजे रवि अपने दोस्त सोनू, योगेंद्र, नवीन और 10 बाकि लोगों के साथ होटल में पार्टी कर रहे थे। जिन्होंने पहले शराब पी
और होटल में खाना खाने के चलते उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक व्यक्ति ने अपना नाम कुणाल बताया कि संदीप ने उसे हाथ कैसे लगाया। जिसके बाद कुणाल ने गोली मार दी।

इसके चलते गोली एक इंसान के हाथ पर लगी जिसके बाद वह सभी यह बोलकर वहां से भाग गए कि संदीप को गोली लगी है। कुछ देर बाद कम से कम 12 युवक उनके रेस्टोरेंट में दोबारा आए और जिन्होंने उनके स्टाफ को गाली दी उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया। घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल सेक्टर-87 में भर्ती कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: जूनियर अकाउंडेंट, पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड लागु , परीक्षा तिथि 11 फरवरी को

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!