स्कूल से घर आ रही बच्ची को सांड द्वारा सड़क पर पटका, देखे ये वीडियो

पीड़ित परिवार का आरोप ये है कि गांव में कई आवारा सांड घूमते दीखते हैं, जिसकी शिकायत भी प्राधिकरण के अधिकारियों से की जा चुकी है

हाल ही में एक खबर नकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव से सामने आ रही है जहां एक सांड द्वारा एक छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया गया है। वही इस दौरान उसको गंभीर चोट भी आई है और अब इलाज के लिए बच्ची को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर से पैदल स्कूल ही जा रही थी और ये जो पूरी घटना है वो CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती दिख रही है।

बता दें कि अब पीड़ित परिवार का आरोप ये है कि गांव में कई आवारा सांड मुख्य रोड पर रात दिन घूमते दीखते हैं, जिसकी शिकायत भी प्राधिकरण के अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी अभी तक समाधान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अब आवार पशुओं की वजह से ही हादसे और लोगों की मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। फिर, भी प्रशासन मामले को लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई अभी नहीं करता नजर आता है।

बदमाशों ने पहले छीना मोबाइल, फिर मुंह पर मारा मुक्का

हाल ही में एक खबर दिल्ली के तिमारपुर इलाके से सामने आयी है जहां एक ऑटो से बस अड्डा जा रही एक महिला से बदमाशों द्वारा लूटपाट की गयी और साथ ही विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को ऑटो से घसीटकर गिराने की धमकी भी दी और मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए।

ऐसे में महिला ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों का पीछा किया और भागने के क्रम में बदमाशों की बाइक फिसल गई और वहां पहुंचते ही महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश सीधा भाग गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!