नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 25 गाड़ियां
देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुबह कम से कम 6:35 बजे आग लग गई

देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की पालिथीन बनाने वाली एक फैक्ट्री में सुबह कम से कम 6:35 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग वहां के दो और फैक्ट्रियों में चपेट ले लिया।
इसकी जानकरी उसी वक्त तुरंत पुलिस और दमकलकर्मियों को दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही एक के बाद एक पहुंची वहां पर 25 दमकल की गाड़ियां आग भुजाने में जुट गयी हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
नरेला प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग#firenews #delhinews #fire #viralnews #viral #latestnews #delhifirenews pic.twitter.com/YBM9da2DkF
— Tez Tarrar (@teztarrardelhi) July 24, 2024
हादसे के समय फैक्ट्री में काम कर रहे थे कई श्रमिक
जानकारी के अनुसार सी ब्लॉक में इस फैक्ट्री में हादसे के वक्त काफी श्रमिक काम कर रहे थे। राहत की यह रही कि सभी श्रमिक वक्त पर बाहर आ गए। नहीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था।









