खोड़ा के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
दिल्ली एनसीआर के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार की देर रात 2:15 बजे भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए वहां मौजूद

दिल्ली एनसीआर के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में शुक्रवार की देर रात 2:15 बजे भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए वहां मौजूद खड़े वाहनों में भी पहुंच गई। सुचना प्राप्त होने पर वैशाली तथा साहिबाबाद से दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर गयी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि कबाड़ गोदाम में आग लगने से कम से कम 7-8 वाहन जल गए हैं। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। सुबह सात बजे तक दमकल कर्मी ने आग पर काबू पाने के बाद भी निगरानी के लिए मौजूद रहे।









