Ghaziabad में तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी को कुचला, मौत
दिल्ली एनसीआर में होटल रेडिसन ब्लू के सामने ट्रक ने एक स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की कुचलने

दिल्ली एनसीआर में होटल रेडिसन ब्लू के सामने ट्रक ने एक स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की कुचलने की वजह से कर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपित ड्राइवर ट्रक छोड़ कर वहां से भाग गया। हादसे के वक्त डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ क्लीनिक से वसपीस आ रहे थे। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है।
वैशाली के डॉक्टर धर्मवीर अपने घरवालों के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह अपनी पत्नी कुसुम के साथ क्लीनिक से स्कूटी पर वापिस आ रहे थे।
लापरवाही से ट्रक चलाते हुए मारी टक्कर
होटल रेडिसन ब्लू के सामने एक ट्रक ने लापरवाही के चलते स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।









