गुरुग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से तीन की मौत
दिल्ली सीआर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिधरावली के करीब एक सर्विस लेन पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

दिल्ली सीआर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में सिधरावली के करीब एक सर्विस लेन पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की मृत्यु हो गई। यह तीनों भिवाड़ी के निवासी थे।
कार दिल्ली की तरफ से भिवाड़ी की और जा रही थी। यह हादसा रात एक बजे का है। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से भाग गया फरार हो गया। थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।









