दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में महिला से दुष्कर्म, वकील ने दिया वारदात को अंजाम

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी वकील ने युवती को नौकरी देने के बहाने

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी वकील ने युवती को नौकरी देने के बहाने से कोर्ट के चैंबर में उसके साथ रेप किया और किसी को यह बात बताने पर मारने की धमकी दी। युवती ने वकील पर इस बात का आरोप लगाया है। सुचना के अनुसार मामला तीस हजारी कोर्ट का है। महिला का आरोप है कि तीस हजारी कोर्ट के चैंबर में उसके साथ रेप किया।

पुलिस की तरफ से दी हुई सुचना के मुताबिक, एक 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तरी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक वकील ने अपने चैंबर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे 27 जुलाई को नौकरी देने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। युवती ने कहा कि वकील ने उसे धमकी दी कि यदि उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

महिला की शिकायत में बताया गया है कि आरोपी वकील ने महिला को वारदात के बाद 1500 रुपये दिए और उसे जाने के लिए कहा। युवती ने अपने घर जाकर अपनी मौसी को इस पूरे हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस हादसे के बारे में शिकायत की। पुलिस के अनुसार, सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!