दिल्ली में पानी के साथ बह गया नहर में नहा रहा युवक, तलाश जारी

बवाना से गुजर रही मूनक नहर में नहाने के लिए पानी में उतरा एक युवक बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को

बवाना से गुजर रही मूनक नहर में नहाने के लिए पानी में उतरा एक युवक बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद वहां पर पहुंचे बोट क्लब के पांच गोताखोराें ने तलाशी अभियान चलाया। पर युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

युवक की शिनाख्त रघुपुरा गुड़मंडी निवासी 35 साल के विपिन के रूप से हुई। वहीं शनिवार को नहाने के चलते डूबे जावेद के शव को गोताखोरों ने रविवार रात में मिला कर लिया है। बोट क्लब के इंचार्ज हरीश ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब 3:25 बजे जानकारी मिली कि बवाना के पास मूनक नहर में नहाने के लिए गया एक युवक डूब गया है।

सुचना मिलते ही 5 गोताखोरों के साथ वहां पहुंचे। गोताखोराें ने युवक की जांच शुरू की। पर काफी तलाश के बाद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पूछताछ में पता लगा कि नहर में डूबने वाला युवक विपिन अपने दोस्तों के साथ यहां आया था और नहर में नहाने के लिए गया। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया।

हरीश ने कहा कि इससे पहले नहाने के चलते शनिवार को जावेद नाम का युवक डूब गया था। उसके बाद से गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को रात करीब आठ बजे गोताखोरों ने जावेद का शव नहर से बरामद कर लिया।

बीते 10 दिनों में ही नहर में डूबने से छह युवकों की मौत हो चुकी है। उनलोगों ने बताया कि यहां नहाने वालों को नहर में गहराई का अंदाजा नहीं होता है और गहरे पानी में जाने से वह डूब जाते हैं। लोगों ने यहां पर पुलिस की तैनाती की मांग की है। ताकि यहां आने वाले युवकों को नहर में नहाने से रोका जाना चाहिए।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!