अकेलेपन की वजह से हारा युवक, मरने का तरीका कंपा देगा रूह
धीरज कंसल जो की पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अकेलेपन की जिंदगी ऐसी भारी पड़ी कि उसे आत्महत्या

धीरज कंसल जो की पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अकेलेपन की जिंदगी ऐसी भारी पड़ी कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। पॉश इलाके बंगाली मार्केट के गेस्ट हाउस में रुके धीरज ने पाइप से शरीर में हीलियम गैस डालकर सोमवार को खुदकुशी कर ली। दिल्ली में इस प्रकार से खुदकुशी करने का यह अभी तक का पहला मामला है।
हरियाणा के धीरज हीलियम गैस के सिलिंडर से जुड़े पाइप को मुंह में डाले हुए बिस्तर पर मिला। धीरज महिपालपुर में पीजी में थे। पुलिस ने सिलिंडर तथा पाइप के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाराखंभा थाना पुलिस को एयरबीएनबी गेस्ट हाउस से पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि एक मेहमान का दरवाजा अंदर से बंद है और काफी बदबू आ रही है।
धीरज ने यहां पहली मंजिल पर 28 जुलाई तक 1-बीएचके लिया था। गेस्ट हाउस मालिक ने बताया कि धीरज को सोमवार को कमरा छोड़ना था। पुलिस एफएसएल और दमकल की मदद से 3 प्रवेश द्वारों में से एक को तोड़कर अंदर पहुंची। बिस्तर पर पीठ के बल धीरज का शव पड़ा हुआ मिला।
मौत मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा
सुसाइड नोट में धीरज ने लिखा-प्लीज मेरी मृत्यु पर दुखी मत होना। मेरे लिए, मौत मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। आत्महत्या करना बुरा नहीं है, क्योंकि मुझ पर किसी की जिम्मेदारी नहीं थी और मैं किसी से जुड़ा तक हुआ नहीं था, न ही कोई मुझसे था। मेरे कारन से कोई अवसाद में नहीं जाएगा। धीरज ने मास्क पहना हुआ था, जो पतले नीली पाइप से वाॅल्व तथा मीटर वाले सिलिंडर से जुड़ा था। चेहरे पर पतली पारदर्शी प्लास्टिक लिपटी हुई थी और गर्दन पर सील थी।









