गाजियाबाद में थाने के सामने युवक की गोली मारकर की हत्या, दागी 4 गोलियां
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने गांव मिल्क रावली के रहने वाले युवक रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या की गयी है। सूत्रों के अनुसार,

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर थाने के सामने गांव मिल्क रावली के रहने वाले युवक रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या की गयी है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार की रात को दस बजे रास्ते से कार निकालने को लेकर रवि शर्मा और अजय, मोंटी के बीच झगड़ा हुआ था।
जिसके बाद आरोपी रवि शर्मा के घर गए और वहां जाकर मारपीट की। मारपीट की शिकायत करने रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने गए। आरोपी भी थाने पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी अजय और मोंटी ने कहा रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 4 गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए।
गोली मारने के आरोपी आराम से वहां से भाग गए। सुई वक्त उन्हें मोदीनगर के निवोक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उन्हें मृत बताया। मृतक के घरवालों ने निवोक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। जानकारी प्राप्त होते ही डीसीपी ग्रामीण व एसीपी मसूरी पुलिस फोर्स मौके पहुंच गए।









