गुरुग्राम के क्लब में आए युवक को मेट्रो के पास मारी गोली,मामला दर्ज

दिल्ली एनसीआर की एमजी रोड में एक क्लब में पार्टी करने गए युवक को बदमाशों ने मिलकर गोली मारी। गोली युवक की जांघ से आर-पार

दिल्ली एनसीआर की एमजी रोड में एक क्लब में पार्टी करने गए युवक को बदमाशों ने मिलकर गोली मारी। गोली युवक की जांघ से आर-पार हुई। युवक को गंभीर स्थिति में राजधानी के दीन दयाल अस्पताल में भर्ती किया। वहीं इस घटना को अंजाम देने पर आरोपी भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालनी शुरू की।

मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले 26 साल के मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गुरुग्राम के मोजो क्लब में पार्टी करने गया था। जहां किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मोहित जैसे ही क्लब से बाहर आया तो एमजी रोड मैट्रो स्टेशन के पास कुछ बदमाशों ने मोहित और उसके दोस्तों पर वार किया। पुलिस को दिए हुए बयान के मुताबिक मोहित पर बदमाशों में से एक ने फायर किया और वहां से भाग गए। गोली से घायल मोहित के दोस्तों ने जल्दबाज़ी में मोहित को दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया।

एमजी रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत ने बताया कि पुलिस ने हत्या करने का मौका सहित आर्म्स एक्ट में मामला शामिल कर जांच शुरू की। पुलिस वारदात के फुटेज तलाश रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!