मामूली विवाद के बाद नशेड़ियों ने मुस्तकीम की कर दी हत्या, इलाके में हड़कंप

यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. जनता मजदूर कॉलोनी में 35 साल के

यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. जनता मजदूर कॉलोनी में 35 साल के ई-रिक्शा संचालक मुस्तकीम की चाकू से उसकी हत्या कर दी गई. यह मामला तब हुई जब मुस्तकीम किराया लेने के लिए अपनी पार्किंग पर गए थे.

मिली सुचना के मुताबिक, मुस्तकीम जब पार्किंग में गए तो वहां कुछ युवक नशे में मौजूद थे. जब उन्होंने इन सब का विरोध किया, तो मामूली विवाद ने अचानक से हिंसक रूप ले लिया. नशे में धुत युवकों ने मुस्तकीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए. गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम को उसी वक्त शास्त्री पार्क के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल लेकर गए, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया.

मुस्तकीम के भाई रईस अहमद ने कहा कि वह खुद ई-रिक्शा चलाते थे और उनके पास छह ई-रिक्शा थे. वह रोज रात अपने स्टाफ से किराया लेने जाते थे. हाल ही में उनके घर में बेटे का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, पर इस मामले ने अचानक मातम छा दिया. घटना की सूचना मिलते ही वेलकम थाना पुलिस मौके पर आयी. क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और करीब लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!