दो साल बाद लौटी मस्जिदों-ईदगाहों में खुशियाँ, गले मिलकर दी ईद की बधाई
ईद का त्योहार जो कि मुस्लिमों के लिए बहुत खास त्योहार होता है वह दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में मनाता देखा गया है

देशभर में फैल रहे कोरोना के चलते बहुत से त्योहारों पर पाबंदिया लगा दी गयी थी। जहां कोरोना के चलते ईद का त्योहार भी बहुत पाबंदियों के साथ 2 साल से बनाया जा रहा है लेकिन इस बार लोगों द्वारा ईद का त्योहार बहुत हर्षोल्लास के साथ बनाया जा रहा है।
बता दें कि आज ईद-उल-फितर का त्योहार है जो कि मुस्लिमों के लिए बहुत खास त्योहार होता है क्योकि वह पूरे एक महीने के रोज़े के बाद इसको बड़े ख़ुशी के साथ मनाते है। साथ ही इस दिन को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन मीठी सेवईयां बनती और खाई जाती हैं।
हालाँकि, यह त्योहार दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में मनाता देखा गया जहां नमाजियों की भीड़ और उनका उत्साह बताता है कि इस बार की ईद उनके लिए कितनी खास है। साथ ही सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की जिसमे बच्चे-बूढ़े-जवान हर उम्र के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक दी।
दिल्ली के जामा मस्जिद पर ऐसी भीड़ 2 साल बाद देखने को मिली क्योकि कोरोना के चलते इतनी भरी मात्रा में लोग ईद बनाने नहीं आ सकते थे लेकिन इस बार सब हर्षोल्लास के साथ वह ईद बनाते देखे गए है । दूसरी तरफ अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं।
यह भी पढ़े: हाई कोर्ट ने दी मंजूरी, ईद के बाद भी खुला रहेगा मरकज निजामुद्दीन












