Air India: विमान में 5 घंटे तक फंसे यात्री, युवक ने ऐसे बयां किया दर्द
पेरिस से नई दिल्ली के लिए आ रही एअर इंडिया की जिस उड़ान को धने कोहरे की वजह से जयपुर डाइवर्ट किया गया था, उसके

Air india: पेरिस से नई दिल्ली के लिए आ रही एअर इंडिया की जिस उड़ान को धने कोहरे की वजह से जयपुर डाइवर्ट किया गया था, उसके यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर काफी परेशानी से दो चार होना पड़ा।
विमान में पांच घंटे तक फंसे रहे यात्री
बताया गया कि पहले तो वह लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर खड़े हुए विमान में 5 घंटे तक फंसे रहे। बाद में जब वह विमान से बाहर गए तो उनके लिए अलग से विमान की व्यवस्था करने के जगह एअर इंडिया ने यात्रियों को बस से नई दिल्ली की दूरी तय करने का एक विकल्प मिला।
Air india विमान में सवार थे 180 यात्री
सुचना के मुताबिक, इस उड़ान में कम से कम 180 यात्री बैठे हुए थे। इस पूरे प्रकरण पर एअर इंडिया से पक्ष मांगा गया है, पर अभी तक कोई पक्ष नहीं मिला है।
यह भी पढ़े: बेटे की चाहत में 4 साल के बच्चे का किडनैप, फिर फुटपाथ पर छोड़ा









