वायु प्रबंधन आयोग ने दी अनुमति, चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे Delhi-NCR में स्कूल

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन के चलते बंद किए गए स्कूलों को एक बार फिर खोलने के लिए अनुमति दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 17 दिसंबर को यानी आज वायु प्रबंधन आयोग ने पांचवी क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दे दी है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 27 दिसंबर से बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकता है। हालांकि स्कूलों को दोबारा खोलने का आखिरी फैसला सरकार लेगी।

इससे पहले, राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर हुई रिव्यु मीटिंग में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा था कि स्कूलों को फिर से खोले जाने का फैसला सर्दी की छुट्टियों के बाद लिया जाएगा।

इसी के साथ दिल्ली अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश मेहरा ने कहा था कि लंबे समय से स्कूल बंद है और अगर इन्हें आगे भी बंद रखा जाएगा तो यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

वहीं दूसरी ओर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ( Environment Minister Gopal Rai) ने सूचना दी थी कि छठी कक्षा से ऊपर की क्लासेज़ को जल्द से जल्द खोला जा सकता है और 20 दिसंबर से प्राइमरी क्लासेज़ भी शुरू हो सकती हैं।

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: Omicron Variant: दिल्ली में ओमिक्रॉन के मिले 10 और नए मामले, दोगुना हुए केस

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!