Air Pollution: दिल्ली में 13 नवंबर से 10वीं-12वीं छोड़ सभी स्कूल हुए बंद
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने वाहनों के लिए ऑड-ईवन (Odd-Even) सिस्टम को लागू

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने वाहनों के लिए ऑड-ईवन (Odd-Even) सिस्टम को लागू करने का निर्णया लिया है. दिल्ली में 13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू हो जाएगा, जो कि 20 नवंबर तक चलेगा.
बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से ही वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी को दर्ज किया है. वैज्ञानिकों के विश्लेषण के अनुसार, हवा की गति काफी धीमी है और टेंपरेचर भी कम होता जा रहा है.
#WATCH | Delhi Environment Minister Gopal Rai says "As per the forecast, the wind speed will be 12km/hour tomorrow, 7th November and if the speed reaches 10 to 12 km/hour, then there is a possibility that the level of pollution accumulated here might disperse. Similarly, the wind… pic.twitter.com/8N74LqfYcy
— ANI (@ANI) November 6, 2023
गोपाल राय ने यह भी बताया कि ऐसा नहीं है कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को लेकर काम नहीं कर रही. हम बताना चाहते हैं कि दिल्ली में समर तथा विंटर एक्शन प्लान के द्वारा 365 दिन कार्य हो रहा है.
10वीं और 12वीं को छोड़कर सारी क्लास के स्कूल बंद
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह भी कहा कि प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखकर स्कूलों की छुट्टी 11वीं कक्षा तक बढ़ा दी गई है. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सारे स्कूल अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे.’

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









