पुरानी दिल्ली-सहारनपुर रूट के सभी यात्रियों को इतने दिन होगी परेशानी, ट्रेनें निरस्त
देश की राजधनी दिल्ली से दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली सभी यात्रियों को अगले चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

देश की राजधनी दिल्ली से दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली सभी यात्रियों को अगले चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर काफी लोकल ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही कुछ रस्ते में बदलाव किया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुरानी दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलखंड पर नान इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। शामली स्टेशन पर इस कार्य को पूरा करने के लिए पांच से आठ मार्च तक ट्रैफिक ब्लाक होगा है।
इस कारण पांच से 8 मार्च तक इस रूट पर ट्रेनें रोक करने के साथ ही कुछ को आंशिक रूप से निरस्त करने और कुछ को अन्य मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों विशेषकर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
निरस्त की गईं ट्रेनें
- पुरानी दिल्ली-शामली विशेष (04999) छह और सात मार्च को निरस्त रहेगी।
- शामली-पुरानी दिल्ली विशेष (05000) सात और आठ मार्च को निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










