नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 14 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, आदेश जारी
भीषण ठंड और बढ़ते हुए कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिले के नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल 14

भीषण ठंड और बढ़ते हुए कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर जिले के नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने कहा, घने कोहरे और ज्यादा ठंड की वजह से गौतमबुद्धनगर में संचालित समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कि गयी है।
ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई। इससे औद्योगिक नगरी पहाड़ों की तरह ठिठुर गई। शीतलहर और भीषण गलन से परेशान हुए लोग दिखे। इसी वजह है कि शनिवार को भी गलन महसूस की जा रही है।
बीते मंगलवार से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। दिन का पारा लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









