अमेज़न कंपनी के ड्राइवरों ने ट्रक से चोरी किए 230 मोबाइल, मामला दर्ज
अमेजन कंपनी के 230 मोबाइल के साथ कई अन्य आइटम चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दें, चोरी का आरोप ट्रांसपोर्ट के दो ड्राइवरों

अमेजन कंपनी के 230 मोबाइल के साथ कई अन्य आइटम चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दें, चोरी का आरोप ट्रांसपोर्ट के दो ड्राइवरों पर लगा है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों ड्राइवर ही मोके से फरार है। बिलासपुर थाना पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को मिली हुई शिकायत में बिलासपुर के निवासी विजयपाल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है। उनके ट्रक अमेजन कंपनी में हैं जो वेयरहाउस से उनका सामान लेकर निकलते हैं। उनके एक ट्रक पर दो ड्राइवर उन्नाव निवासी अस्जदुल्लाह और अलीगढ़ निवासी विकास कुमार हैं। 9 मार्च को उनके ट्रक में यह दोनों ड्राइवर मौजूद थे और अमेजन से सामान लेकर मुंबई भिवंडी जा रहे थे।
इसके बाद से दोनों ड्राइवर ने ट्रांसपोर्ट में आना बंद किया। आरोप इस बात का है कि उन्हें अमेजन कंपनी से इस बात की जानकारी मिली कि मुंबई पहुंचे हुए पुरे सामान में से 230 मोबाइल और बाकि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम गायब मिली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गायब हुए सामान की कीमत 55 लाख रुपए है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में 321 असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई









