आठवीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, डिप्रेशन का थी शिकार
गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ की ऑक्सी होम सोसायटी में सोमवार को 8 मंजिल से संदिग्ध हालात में नीचे गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने

गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ की ऑक्सी होम सोसायटी में सोमवार को 8 मंजिल से संदिग्ध हालात में नीचे गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुचना के अनुसार, सोमवार की सुबह 11 बजे पुलिस को डायल 112 पर जानकारी प्राप्त हुई कि ऑक्सी होम सोसायटी ए ब्लॉक के फ्लैट नंबर 110 की बालकनी में ऊपर से एक महिला गिर गयी है, जिसकी उसी वक्त मौत हो चुकी है। यह जानकारी पाकर टीला मोड़ थाना पुलिस वहां पहुंची। जांच में सामने आया की वह फ्लैट संख्या 802 की 64 साल की मोनिका सेठी से हुई।
महिला के डिप्रेशन में होने का दावा
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला काफी डिप्रेशन में थी। परिजनों ने मामले में केस दर्ज नहीं कराया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही सहायक पुलिस शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाती है।









