मां-बाप की रोकटोक से नाराज लड़कियों हुई फरार, ऐसे पकड़ी गई दोनों
रोकटोक की वजह से घर छोड़कर निकली 14 और 17 साल के दो किशोरियों को दक्षिणी पश्चिम पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया

रोकटोक की वजह से घर छोड़कर निकली 14 और 17 साल के दो किशोरियों को दक्षिणी पश्चिम पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया है। एक किशोरी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने महावीर एन्क्लेव, पालम से ढूंढा तो दूसरी को वसंत विहार पुलिस ने हरियाणा के होडल के करीब डाकोरा गांव से ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कर उन्हें घरवालों को सौंपा।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 17 मई को वसंत कुंज थाना पुलिस को 17 साल के किशोरी के लापता होने का मामला दर्ज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए किशोरी को हरियाणा के होड़ल के करीब डाकोरा गांव से ढूंढ निकाला। इसी प्रकार 25 मई को पालम थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को ढूंढने के लिए एएचटीयू को जांच सौंपी गई।
एएचटीयू टीम ने 26 मई को लापता किशोरी को महावीर एन्क्लेव, पालम से ढूंढ लिया। काउंसलिंग के दौरान दोनों किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वह घर में परिजनों की रोकटोक से परेशान होकर घर छोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया है।









