दिल्ली में लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश, एसिड डालने की भी धमकी
राष्ट्रीय दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बिच राह लड़की को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। बता दें, कि लड़का नए साल पर जश्न मनाने के लिए

राष्ट्रीय दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बिच राह लड़की को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। बता दें, कि लड़का नए साल पर जश्न मनाने के लिए जबरदस्ती चलने को बोलने लगा। आरोप ये है कि लड़के ने उस पर तेजाब डालने का प्रयास क्र रहा था। पीड़िता बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागी। घरवालों ने अपनी आपबीती सुनाई। किसी रस्ते पर चल रहे किसी व्यक्ति को पुलिस ने कॉल कर दी। पीड़िता ने अगले ही दिन पांडव नगर थाने जाकर दर्ज कि। पुलिस ने जबरदस्ती रास्ता रोकने पर (धारा-341) और धमकी देने पर (धारा-506) के तहत केस दर्ज किया। डीसीपी अमृता गुगलोठ से इस मामले को लेकर संपर्क किया गया, जिन्होंने इस बारे में कोई सुचना नहीं दी।
बता दें, 19 साल की लड़की परिवार के साथ मयूर विहार कि रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो शनिवार दोपहर को घर से काम के लिए निकली थी। मयूर विहार फेज-1 स्थित कुकरेजा अस्पताल के पास लगभग 3:15 बजे यादवेंद्र नाम के लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। नए साल के जश्न के लिए साथ चलने को बोलने लगा। हाथ पकड़कर जबरदस्ती अपनी कार में खींचने लगा। लड़की ने मना करने पर तेजाब डालने की धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें: ‘Patli Kamariya Mori’ पर Reel बनाते वक्त जोर से झूमी की अपनी कमरिया ही टूट गई, देखें Video