मकान मालकिन को लेकर जा रहे ऑटो चालक ने लगाई यमुना में छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

यमुनापार के गीता कॉलोनी के करीब रविवार की सुबह अपनी मकान मालकिन को लेकर जा रहा ऑटो चालक अचानक से यमुना नदी में कूद गया

यमुनापार के गीता कॉलोनी के करीब रविवार की सुबह अपनी मकान मालकिन को लेकर जा रहा ऑटो चालक अचानक से यमुना नदी में कूद गया। ऑटो की चालक की तलाश चल रही है। कोतवाली थाना में पुलिस इस मामले की महिला से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना गया है कि माकान मालकिन से हुए विवाद के बाद ऑटो चालक ने यह कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहन सिंह यमुनापार के चंदर नगर में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह सोहन महिला को ऑटो से लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर पहले से कहासुनी हो गई। इसके बाद सोहन जैसे ही ऑटो से गीता कालोनी फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसने ऑटो रोक कर युमना में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को एक व्यक्ति के यमुना में कूदने की सूचना दी गई। इसके बाद वोट कलर प्रभारी हरीश कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर गए और ऑटो चालक का रेस्क्यू किया, पर देर शाम तक सोहन का कोई पता नहीं चला।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!