दिल्ली में बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच, इन रास्तों का न करें प्रयोग, देखें एडवाइजरी
देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 6 नवंबर यानि आज वर्ल्ड कप का श्रीलंका और बांग्लादेश का मैच होने जा रहा है. यह मैच

देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 6 नवंबर यानि आज वर्ल्ड कप का श्रीलंका और बांग्लादेश का मैच होने जा रहा है. यह मैच दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। जिसके लिए आम जनता की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के नजदीक की सड़कों का इस्तेमाल करने से वाहन चालकों को बचने के लिए बोला है।
विशेष आयुक्त यातायात SS यादव के अनुसार, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तथा गुरु नानक चौक से लेकर आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी वाहन और बसों को आने की इजाजत नहीं मिलेगी। यात्रियों से इस बात का अनुरोध किया कि वह सोमवार दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक इन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि उस दर्शकों के स्टेडियम में आने की वजह से सड़कों पर भारी भीड़ रहेगी।
इन सड़कों से बचें
1. राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग
2. कमला मार्केट से राजघाट
3. तुर्कमान गेट से लेकर दिल्ली गेट तक
स्टेडियम में प्रवेश
1. गेट नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में हैं और इन गेटों पर आने बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।
2. गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 तथा 15 सड़क पर स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में हैं और इन गेटों पर आने से अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में JLN मार्ग से होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









