दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही वक्त पर दो विमानों टेकऑफ और लैंडिंग का निर्देश

दिल्ली के IGIA पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते टल गया. बता दें, यहां एक ही वक्त पर दो अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ

दिल्ली के IGIA पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते टल गया. बता दें, यहां एक ही वक्त पर दो अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ की अनुमति दी गई. हालांकि, यह हादसा होने से पहले एक विमान को रोका गया था और यह हादसा टल गया.

दरअसल, बुधवार को तड़के एयरपोर्ट के उद्घाटन किए गए रनवे पर पश्चिम बंगाल जा रही फ्लाइट को टेक ऑफ करने की इजाजत दी गई थी. इस वक्त पर अहमदाबाद से दिल्ली उत्तरी विस्तारा फ्लाइट भी लैंड हो रही थी. प्लेन टेक ऑफ होने ही वाला था कि एक दम से ATC से उसे उड़ान रोकने के आदेश दिए. आदेश मिलते ही प्लेन को रोक दिया गया और कुछ ही मिनटों में अहमदाबाद से आए प्लेन की लैंडिंग हो गयी.

दोनों ही विमानों को एक ही वक्त पर इजाजत दी गई थी, पर एटीसी ने इस पर कंट्रोल किया. इस हादसे के बारे में जानने वाले अधिकारी को बताया कि ATC.के अधिकारी ने टेक-ऑफ करने वाली सभी फ्लाइट को उसी वक्त रोक दिया. टेक ऑफ रोकने के बाद दिल्ली बागडोरा जाने वाला विमान तुरंत रनवे से हटाकर पार्किंग में गया.

पायलट का निर्देश सुनकर चिंतित हुए यात्री

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के वक्त किसी भी दूसरी फ्लाइट का आने या जाने की अनुमति नहीं होती है. सूत्रों ने बताया कि जब बागडोगरा जाने वाली फ्लाइट के पायलट ने बताया कि एटीसी से आदेश मिलने की वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी तो यात्री थोड़ा आशंकित हो गए.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!