दिल्ली एनसीआर

दिल्ली में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन करने आए पांच लड़कों की यमुना में डूबने से मौत

दिल्ली में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जन करने आए पांच युवक यमुना में डूब

दिल्ली में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जन करने आए पांच युवक यमुना में डूब गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। और बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक के बाद एक सभी पांच युवकों के शव यमुना से बरामद कर लिए। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल भेज दिए गए हैं।

शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी युवक ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव के रहने वाले थे। इनमें से दो सगे भाईयों की भी डूब कर मौत हुई है। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव निवासी अंकित पुत्र राजेंद्र, लकी पुत्र राजेंद्र, ललित पुत्र हरीकिशोर, बीरू पुत्र रामनाथ व ऋतुराज उर्फ शानू पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने दोपहर में ईस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी थी।

जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ है। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर लगभग 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जन कर रहे थे लेकिन अचानक मूर्ति पानी में फंस गई और मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे की तरफ बढ़े।

मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया लेकिन इसके बाद सभी लड़के आगे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक यमुना के गहरे में जाकर लड़के डूबने लगे यह देखकर शोर-शराबा हुआ तो किसी तरह एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब कर आगे बह गए। हादसा होने के बाद घटनास्थल से लोगों ने पुलिस को कॉल की तो कॉल नोएडा पुलिस को मिली और इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच भी गई।

बता दें, घटनास्थल पर पहुंचने पर यूपी पुलिस अधिकारियो के मुताबिक जिस जगह हादसा हुआ है वह इलाका दिल्ली पुलिस का है। इसके करीब सवा घंटे के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर जामिया नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग, बोटक्लब और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई। कई घंटे बचाव कार्य चलने के बाद सभी के शव बरामद कर लिए गए।
Insta loan services

यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button