बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23.30 घंटे की देरी से दिल्ली से होगी रवाना, देखें List
रेलवे यात्रियों की परेशानी पिछले काफी दिनों की तुलना में गुरुवार को कुछ कम हुई है। बीते दिनों एक सौ से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही थीं।

रेलवे यात्रियों की परेशानी पिछले काफी दिनों की तुलना में गुरुवार को कुछ कम हुई है। बीते दिनों एक सौ से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें आठ से 20 घंटे देरी पर थीं। वीरवार को इसमें कुछ सुधार है। करीब 70 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें से ज्यादातर एक से पांच घंटे देरी से चल रही हैं।
पिछले दिनों काफी ट्रेनों का टाइम टेबल पूरा बिगड़ गया है, जिस वजह से उन ट्रेनों के यात्रियों की भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार दोपहर एक बजे चलने वाली नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23.30 घंटे की देरी से गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे और तेलंगाना एक्सप्रेस 18.30 घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी।
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
- नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (बृहस्पतिवार को चलने वाली) 19 घंटे
- नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 10.40 घंटे
- नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 6.50
- नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 1.15 घंटे
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें
ट्रेन देरी
- हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 13.40 घंटे
- योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11 घंटे
- आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे
- पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पौने आठ घंटे
- पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आठ घंटे









