दिल्ली की नैनी झील से मिला नगालैंड के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में नैनी झील से सोमवार की दोपहर को नगालैंड आर्म्स फोर्स के एक जवान का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में नैनी झील से सोमवार की दोपहर को नगालैंड आर्म्स फोर्स के एक जवान का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक अपने घरवालों के साथ वजीराबाद में नगालैंड आर्म्स फोर्स कैंप का निवासी था।

मौके से युवक के कपड़े और चप्पल बरामद हुई। इस मामले में इनकी पत्नी सहित बाकि लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की है। मृतक की पहचान 45 साल के मितिसुनेप औ कठुला से हुई है।

घंटों सर्च ऑपरेशन कर निकाला शव
जानकारी के मुताबिक, मॉडल टाउन पुलिस को दोपहर नैनी झील में एक युवक के डूबने की सुचना मिली। मौके पर गयी पुलिस ने गोताखोरों की सहयता से घंटों के सर्च ऑपरेशन करने के बाद शव को बाहर निकाल लिया। झील के पास ही मृतक की पत्नी भी मौजूद थी। पत्नी ने पुलिस को कहा कि वह और उनके पति दोनों ही झील के पास बातें कर रहे थे।

इसके चलते अचानक उनके पति ने झील में कूद लगा दी। जिस की सुचना उन्होंने वहां खड़े लोगों को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि महिला से पूछताछ चल रही है।

भाषा समझने में आ रही दिक्कत
उनकी भाषा समझने में भी काफी समस्या हो रही थी। ऐसे में महिला से बात करने के लिए वजीराबाद में कैंप से नगालैंड पुलिस अधिकारियों को बुलाया। पूछताछ और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि जवान की मौत कैसे हुई है।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!