मृत बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग से भाई ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार
दिल्ली एनसीआर के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के अस्पताल में 11 जुलाई को युवती ने मृत बच्चे को पैदा करने के मामले में

दिल्ली एनसीआर के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के अस्पताल में 11 जुलाई को युवती ने मृत बच्चे को पैदा करने के मामले में दुष्कर्म के आरोपित की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया है। दूर के फुफेरे भाई ने युवती से दुष्कर्म किया। सर्विलांस द्वारा पुलिस आरोपित तक पहुंच पाई।
सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद ने कहा कि 11 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी ने छह महीने के मृत बच्चे को पैदा किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच, घरव्लाओँ से मामले की जांच की, पर उन्होंने सुचना नहीं दी।
पॉक्सो एक्ट में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस ने मामले में अपनी तरफ से अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बार-बार किशोरी और उसके घरवालों की काउंसलिंग की। जिसके बाद सर्विलांस की मदद ली।
पुलिस की पूछताछ में बताया कि मार्च में गाजियाबाद एक शादी में शामिल होने के लिए आया था। जिसके चलते वह यहां पर रात रुका था। तभी उसने यह हरकत की थी। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद ने कहा कि आरोपित काे गिरफ्तार कर लिया गया है।









