Palwal में तड़के चली गोलियां, बाल-बाल बचा व्यापारी, बदमाश हुआ फरार
पलवल में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में काफी हड़कंप फ़ैल गया है। यहां पर रंगदारी न देने

पलवल में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में काफी हड़कंप फ़ैल गया है। यहां पर रंगदारी न देने पर आगरा चौक में 999 टेलीकॉम की दुकान वाले व्यक्ति के ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
पुलिस से मिली सुचना के मुताबिक, जानलेवा हमले में एक फायर हुई, पर दुकानदार उसमें बाल-बाल बच गया। एक गोली दुकान में शीशे में जा लगी।
हवाई फायरिंग करते हुए फरार
जिसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग कर वहां से भाग गया। शुरुआती जांच इस बात का पता चला है कि चार से पांच हमलावर मौजूद थे। यह हादसा आज सुबह 9.30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी रही है।
यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में 321 असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई









