कार चालक ने बाइक सवार युवती को मारी जोरदार टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, एक मोटरसाइकिल पर सवार युवती

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, एक मोटरसाइकिल पर सवार युवती को कार ने जोरदार टक्कर मारी। जिसके बाद युवती के गिरने पर चालक ने उस पर कार चढ़ाई। फिर कम से कम 100 मीटर तक उसे घसीटा। इस मामले में सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

ताजा जानकारी के अनुसार, यह हादसा 9 अप्रैल का है। हाल ही में युवती जीटीबी अस्पताल में दाखिल है, जहां उसकी हालत स्तिथि गंभीर है। जानकारी प्राप्त होने पर मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार को जब्त किया और आरोपित चालक को पकड़ लिया है।

जीटीबी की आइसीयू में भर्ती है युवती
घायल युवती का नाम अदीबा है, वह सुंदर नगर की निवासी है। इस वक्त जीटीबी में आइसीयू में दाखिल है। अदीबा गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन के पास दुकान पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती है।

वहीं, मामले में स्विफ्ट कार की शिनाख्त हुई और आरोपी सन्नी रावल को अपनी हिरासत में लिया गया है। वह अपने पिता के साथ एक जनरल स्टोर चलाता है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!