गाजीपुर बॉर्डर से हटीं सीमेंट की दीवारें, लोगों को मिली बड़ी राहत

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से कम से कम 39 दिनों बाद सीमेंट की दीवारें और बैरियर हटने लगी हैं। किसान आंदोलन को लेकर

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से कम से कम 39 दिनों बाद सीमेंट की दीवारें और बैरियर हटने लगी हैं। किसान आंदोलन को लेकर फ्लाइओवर के नीचे यूपी गेट की दोनों और की सड़कों को बंद किया गया था। बता दे, यह सड़क दिल्ली के गाजियाबाद को सीधे जोड़ती हैं।
लगभग एक माह पहले सुरक्षा के लिहाज से गाजीपुर बॉर्डर को छावनी में बदल दिया गया था। किसानों के दिल्ली में आने के आह्वान के बाद पुलिस ने काफी सख्ती भी बढ़ा दी गयी थी। साथ में आम लोगों की सहूलियत का भी काफी ध्यान रखा था।
दिल्ली-मेरठ रूट पर आने जाने के लिए चारों लेन सारा दिन चलती रहीं। सुबह-शाम पीक आवर में ट्रैफिक काफी धीमा रहा, जबकि सारा दिन सामान्य रहा। सीमा के एक तरफ दिल्ली पुलिस तथा दूसरी तरफ यूपी पुलिस दिखी। यूपी गेट के नीचे दोनों और से सड़क पर सीमेंट की दीवारें और बैरियर लगे हुए थे।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!