दिल्ली में इस जगह मिलती हैं सबसे सस्ती दवाइयां, 70% तक की मिलती है छूट
जैसा की आप सभी जानते है की, महामारी के चलते हजारों लोगों को भोजन देने के बाद, दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा ने अब सस्ते में दवाएं

जैसा की आप सभी जानते है की, महामारी के चलते हजारों लोगों को भोजन देने के बाद, दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा ने अब सस्ते में दवाएं बेचने का अपने परिसर में एक फार्मेसी शुरू की है. 29 अगस्त को इस फार्मेसी का उद्घाटन हो चूका है, जिसे ‘बाला प्रीतम दवाखाना‘ से जाना जाता है, और इसे प्रशिक्षित फार्मासिस्टों के जरिए चलाया जाता है.
इतनी बीमारियों की मिलती दवाईयां
फार्मेसी में डायबिटीज, तंत्रिका संबंधी बीमारियों, हृदय रोगों आदि की दवाएं भी मिलती हैं. गुरुद्वारा रोगियों को ख़ास दवा की भी व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती है.
कम दामों पर दवाइयां उपलब्ध
दुकान को देखने वाली फार्मासिस्ट अमरजीत कौर ने बताया कि हम बाकि केमिस्ट दुकानों के साथ कम्पटीशन करने में विश्वास नहीं रखते हैं. हम केवल सस्ते दाम पर सभी दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं, जिससे सभी लोगों को उनकी अनुपलब्धता की वजह से काफी परेशानी न झेलनी पड़े. दवाओं पर छूट अलग तरह मिलती है, पर खास दवाओं पर ज्यादातर 70 फीसदी की छूट मिलती है. उद्घाटन के बाद से दुकान में प्रत्येक दिन 1 लाख रुपये से ज्यादा की बिक्री देखी गई है.
गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास
यह फार्मेसी सोमवार से लेकर शनिवार सुबह 10 बजकर रात 8 बजे तक खुलती है. अगर बात की जाए तो लोकेशन दवाखाना गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्थित है, जिसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन शिवाजी स्टेडियम है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









