दिल्ली NCR समेत इन 5 जिलों में बनके तैयार होंगे City Forest, लगेगी इतनी लागत
सब चीज़ो को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रीन एरिया को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुग्राम सहित पांच जिलों में नगर वन तैयार करने की योजना बनाई है

दिल्ली- NCR में प्रदूषण को देखते हुए बहुत से निर्माण किये जा रहे है जसिके चलते लोगों को साफ़ हवा मिल सके। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है जिससे ना केवल मनुष्य बल्कि धरती पर रहने वाला प्रत्येक प्राणी परेशान है। इन्ही सब चीज़ो को देखते हुए केंद्र सरकार ने हरियाणा में ग्रीन एरिया को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुग्राम सहित पांच जिलों पलवल, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में नगर वन तैयार करने की योजना बनाई है।
बता दें कि जुलाई 2023 तक योजना के पूरी होने की उम्मीद है क्योकि गुरुग्राम में लगातार वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब होती जा रही है। वही FSI की रिपोर्ट 2021 के अनुसार जिले में 2.5 वर्ग किलोमीटर जंगल कम हुआ है जिसे देखते हुए केंद्र की यह योजना जिले के वायुमंडल के लिए जीवनदायनी साबित होएगी। साथ ही जिले के घाटा गांव को इसके लिए चुना गया है, जहां करीब 40 हेक्टेयर क्षेत्र में इस योजना के अंतर्गत 15 हजार पेड़ और 7 हजार छोटे पौधे लगाने की वन विभाग तैयारी कर चूका है।
आएगा इतना खर्च
हालाँकि, गांव घाटा में यह अर्बन फॉरेस्ट तैयार होना है जिस भूमि के एक बड़े हिस्से पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसे जुलाई माह में साफ़ कर दिया गया है। वही 5 महीने पहले जून में वन विभाग की ओर से विस्तृत परियोजना रिर्पोट चंडीगढ़ भेजी जा चुकी है जहां राज्य सरकार की ओर से धनराशि मिलते ही नगर वन कि लिए चिन्हित क्षेत्र की चाहरदीवारी का निर्माण करा दिया जाने वाला है। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत विकसित वन में देसी प्रजातियों के पेड़ पौधे लगाए जाएंगे और इसको करने के लिए इस वन पर करीब 2 करोड़ खर्च आएगा और जुलाई माह 2023 तक इसके पूरे होने की संभावना है।
पर्यटन के लिए होगा तैयार
इन सब के मिर्माण के बाद इस 40 हेक्टेयर क्षेत्र के नगर वन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे शहरवासियों को कंक्रीट के इस शहर में दो सुकुन के पल मिल सकें। इसके अतिरिक्त जानवरों के लिए भी सोचा गया है जहां पहले से मौजूद तालाबों को दुरुस्त किया जाएगा और साथ ही कुछ नए जलाशयों का भी निर्माण होगा।










