दिल्ली में बढ़ने लगा कोरोना, मिले 54 नए मरीज, मामलों की संख्या 223 तक पहुंची
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। गुरूवार को दिल्ली में 54 नए मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। गुरूवार को दिल्ली में 54 नए मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 223 हो गए है। यह बुधवार के मुकाबले छह ज्यादा है। वहीं, गुरूवार को 48 मरीजों को छुट्टी दी गई।
लोग फ्लू के लक्षणों के साथ अस्पताल जा रहे हैं। जांच के वक्त काफी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के बाद अचानक फ्लू के मामले काफी बढ़ गए हैं। मरीज काफी दिनों तक बुखार, जुकाम तथा खांसी से परेशान दिखाई दे रहे हैं। इन मरीजों में कोविड जैसे लक्षण हैं। डॉक्टर ने ऐसे मरीजों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है
यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन










