यमुना में नहाने गए शख्स की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

देश की राजधानी दिल्ली के लोहा पुल के पास यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गए एक व्यक्ति की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। मृतक

देश की राजधानी दिल्ली के लोहा पुल के पास यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गए एक व्यक्ति की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस प्राथमिकी करके मामले की जांच कर रही है।

जब घरवालों को आया फोन

राजा अपने घरवालों के साथ शास्त्री पार्क में रहता था। परिवार में उसके पिता मोहम्मद रजी, मां शबाना, पत्नी नाजिया और डेढ़ साल की एक बेटी भी है। युवक सोफे बनाने का काम करता था। उसके पिता ने बताया कि राजा शुक्रवार यानि कल रात को दोपहर नमाज पढ़ने की बात बोलकर घर से गया था। उनके छोटे बेटे अरमान ने शाम को फोन घर की सब्जी लाने को बोला था। उसने कहा कि वह नहीं आ सकता, उसने घर पर यूपीआई के द्वारा 120 रुपये भेज दिए। उसी के आधे घंटे के बाद घर पर एक फोन आता है और राजा यमुना में डूब जाने की सुचना दी ।

दोस्तों ने निकाला बाहर

पुलिस को पता चला कि राजा अपने छह दोस्तों के साथ यमुना गया था, जैसे ही वह पानी में डूबता गया। और उसके दोस्तों ने किसी प्रकार से बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती करवाया तो डाक्टरों ने मृत बता दिया।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!