Delhi : समय में बदलाव, 9 बजे खुलेंगे सभी स्कूल, पांच के बाद नहीं होगी क्लास
देश की राजधानी दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का एलान किया है। इसके बाद सभी क्लास फिजिकल माध्यम से शुरू होगी।

देश की राजधानी दिल्ली सरकार ने सोमवार से सभी स्कूलों को खोलने का एलान किया है। इसके बाद सभी क्लास फिजिकल माध्यम से शुरू होगी। हालांकि बढ़ती ठंड के कारन स्कूल के वक्त में भी बदलाव किया है। अब सभी स्कूल सुबह नौ बजे शुरू होगा और पांच बजे के बाद कोई कक्षा नहीं चलेगी। नियम को न मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शिक्षा निदेशालय ने सुचना दी कि ठंड की वजह से स्कूलों का वक्त बदल दिया गया है। इससे पहले नर्सरी से पांचवीं तक के छात्रों की ऑनलाइन क्लास द्वारा पढ़ाई कराई जा रही थी। जबकि अब वह स्कूल जाकर पढेंगे। वहीं, सभी शिक्षण तथा गैर-शिक्षक कर्मचारियों को भी हमेशा जैसे ड्यूटी पर रहना होगा। जिसकी जानकारी सभी छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को SMS, कॉल सहित बाकि तरह से देनी होगी।
स्कूल के देरी से खुलने की जानकारी से अभिभावकों को काफी राहत रहेगी है। उनका कहना है कि इससे बच्चों को सुबह उठकर नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे में एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चे का स्कूल घर से काफी दूर हैं। ऐसे में सुबह उसका स्कूल जाना काफी मुश्किल हो जाता है, और नौ बजे से स्कूल खुलेगा तो उन्हें काफी आराम मिलेगा। 
यह भी पढ़ें: Monalisa ने अपने इस बोल्ड रूप से लगा रही लाखों लोगो के दिलों में आग









