Delhi: लग्जरी गाड़ियां चुराकर पंजाब में बेचने वाले गिरोह को दबोचा, 21 गाड़ियां बरामद

दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर पंजाब में बेचने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया गया है। पुलिस

दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर पंजाब में बेचने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के 4 रिसीवर को दबोचा है। जिसके पास से करोड़ों रुपये दाम की 21 लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। जिसमे फॉरच्यूनर, क्रेटा, थार, ब्रेजा, हेरियर के सहित बाकि की गाड़ियां मौजूद हैं। आरोपियों की शिनाख्त शहीद उधम सिंह नगर, तरन तारन रोड, अमृतसर निवासी अवतार सिंह उर्फ सन्नी अरोड़ा, अमृतसर, पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी, लुधियाना, पंजाब के रहने वाले परमदीप उर्फ लोटी और फिरोजपुर, पंजाब निवाासी मनप्रीत उर्फ बऊ से हुई है।

अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि उनकी टीम बार बार दिल्ली से वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की सुचना जुटाने में लगी थी। इसी कड़ी में 7 मई को इस्पेक्टर दिलीप कुमार और उनकी टीम को मामले की जानकारी मिली कि दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी कारें चोरी करने वाले बदमाश चोरी की बलेनो कार में फजी नगर प्लेट लगाकर डीएनडी के पास आने वाले हैं। जानकारी जुटाने के बाद मौके पर ट्रैप लगा कर दिया गया। शाम करीब 6.30 बजे डीएनडी फलाईओवर पर बलोनो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। जांच करने पर कार साकेत साउथ पुलिस थाना एरिया से चोरी मिली गई। पुलिस ने कार से अवतार और हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।

100 गाड़ियों को ठिकाने लगा चुके हैं आरोपी
इन लोगों से पूछताछ के बाद दिल्ली और पंजाब से करीब 4 करोड़ की 21 गाड़ियां मिली। आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि यह लोग पिछले दो वर्षो के चलते दिल्ली-एनसीआर से कम से कम 100 गाड़ियों को ठिकाने लगा चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पंजाब से गाड़ियों की डिलीवरी लेने दिल्ली आए थे
अवतार और हरप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद दोनों कोर्ट में पेशकर 10 दिन की पुलिस रिमांड ली गई। आरोपियों ने कहा कि वह पंजाब से दिल्ली आए हैं। दशरथ तथा राजकुमार नामक वाहन चोर इनको चार से पांच लाख रुपये में गाड़ियां बेच देते हैं। बाद में यह कार की नंबर प्लेट बदलकर उसकी फर्जी आरसी तैयार कर देते हैं। इसके बाद कार को फर्जी आरसी और नंबर प्लेट के आधार पर पंजाब ले जाया जाता है। वहां कार को अमृतसर, लुधियाना, तरन तारन समेत दूसरे राज्यों में बेचा जाता था। दोनों से जांच के बाद परमदीप मनप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनको भी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!