Delhi Police: बैरक में सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पुलिस की तीन मूर्ति लेन में रिजर्व सिक्योरिटी बैरक में एक

देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, पुलिस की तीन मूर्ति लेन में रिजर्व सिक्योरिटी बैरक में एक सिपाही जिसका नाम अजय है, जिसने बुधवार की शाम को इंसास राइफल से खुद के सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अजय बाकि पुलिसकर्मियों के साथ बैरक में बैठा था, तभी इंसास राइफल से उसने गोली चलाई और उसके सिर में लग गई। शुरुआती जांच में पुलिस से खुदकुशी बता रही है। हालांकि दुर्घटना बस चली गोली को लेकर भी मामले की जांच चल रही है। राजस्थान का निवासी अजय 7वीं बटालियन में तैनात था तथा रिजर्व पोस्ट के रूप पर तीन मूर्ति पर तैनात था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









