Delhi: घूमने के लिए दिल्ली की ये झील है बेस्ट डेस्टिनेशन, देख चेहरा जाएगा खिल

देश की राजधानी दिल्ली को झीलों का शहर बनाने के लिए तिमारपुर एरिया में 40 एकड़ में झील बनाई जा रही है. इतना ही नहीं झील के करीब ए

देश की राजधानी दिल्ली को झीलों का शहर बनाने के लिए तिमारपुर एरिया में 40 एकड़ में झील बनाई जा रही है. इतना ही नहीं झील के करीब एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी होगा जो पानी को साफकर झील में डालेगा.

इस स्थान को पर्यटन से डेवलप किया जा रहा है. यहां लोगों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान किया जा रहा है. इस झील के पास ही फूड कैफे, ओपन थिएटर, बटरफ्लाई पार्क भी बनाया जा रहा है.

इसे सिर्फ पर्यटक स्थल ही नहीं, बल्कि यहां ग्राउंड वॉटर भी रिचार्ज किया जाएगा. यहां कम से कम 15-20 एमजीडी ग्राउंड वॉटर रिचार्ज हो सकेगा.

इससे करीब के एरिया के ग्राउंड वॉटर लेवल में भी बढ़ोतरी की जाएगी. यह झील कम से कम 40 एकड़ में बनी हुई है. यहां 5 एकड़ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनने जा रहा है. जिससे झील का पानी साफ रहेगा.

सीवेज प्लांट में रोज 25 एमएलडी पानी को की क्षमता रहेगी. तिमारपुर झील को सुंदर बनाने के लिए यहां हर प्रकार के काम चल रहे हैं.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!