Delhi To Ayodhya flight: 531 KM की दूरी 80 मिनट में होगी पूरी, इस दिन पहली उड़ान
लंबे समय के बाद दिल्ली से अयोध्या तक के सफर के लिए एयर सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है. एयर इंडिया की तरफ से जारी किये गए बयान

लंबे समय के बाद दिल्ली से अयोध्या तक के सफर के लिए एयर सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है. एयर इंडिया की तरफ से जारी किये गए बयान में यह कहा गया है कि रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से 21 दिन पहले ही दिल्ली से अयोध्या तक हवाई उड़ान शुरू होगी. उसी दिन दिल्ली से अयोध्या का पहली बार हवाई सफर का सभी लोग लाभ भी उठा पाएंगे. एयर इंडिया की हवाई सेवा के द्वारा 531 किलोमीटर की यात्रा केवल 80 मिनट में तय होगी.
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिल्ली से अयोध्या के लिए 30 दिसंबर को उड़ान लेगा. विमान दिल्ली से अयोध्या के लिए 11 बजे सुबह टेक आफ करेगी और 12 बजकर 20 मिनट पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारेगी. इसके 30 मिनट में विमान दिल्ली के लिए 12 बजकर 50 मिनट पर उड़ान लेगा. वापसी में विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर दो 2:10 पर पहुंचेगा.
PM करेंगे श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के लिए अयोध्या जाएंगे. यह हर दिन 300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करेगीं है. टाटा के कंपनी के पास 59 विमानों का बेड़ा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









