दिल्ली से यूपी जाने वाली ट्रेनें हुई 2 दिन के लिए रद्द, यात्री देखे ट्रेन लिस्ट
ग़ाज़ियाबाद के धोबी घाट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर 76.5 मीटर लंबा दूसरा धनुषाकार गर्डर ( arched girder ) लांच होने जा रहा है, जिस वजह से दो दिन के लिए ट्रेनों को रद्द गया है

गाज़ियाबाद में नया धनुषाकार गर्डर खुलने वाला है जिसकी वजह से दिल्ली से यूपी जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है, और साथ ही यात्रिको को सफर करने में दिक्कत पहुंच सकती है। दिल्ली से यूपी चलने वाली ट्रैन 2 दिन यानी वीरवार और शुक्रवार को रद्द की जाएगी।
आपको बता दे कि ग़ाज़ियाबाद के धोबी घाट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर 76.5 मीटर लंबा दूसरा धनुषाकार गर्डर ( arched girder ) लांच होने जा रहा है, जिस वजह से दो दिन के लिए ट्रेनों को रद्द गया है। साथ ही 11 अप्रैल को दिल्ली से गाज़ियाबाद जाने वाली ट्रेनों में संचालन बाधित ( operation interrupted ) से भी यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
प्रेस रिलीज़ द्वारा रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ( Railway CPRO Deepak Kumar ) जानकारी दी गई है कि गर्डर लांच के चलते ट्रेनों को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन कुछ ट्रैन ऐसी भी है जिनके रुट्स को डाइवर्ट किया गया है तो कुछ का समय बदल दिया गया है। जैसे कि लखनऊ से दिल्ली वाली ट्रैन गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को 2 घंटे लेट चलेगी । साथ ही काठगोदाम- दिल्ली एक्सप्रेस, डिबरूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन भी इस कार्य के चलते बाधित रहेगा।
ट्रैन जो वीरवार और शुक्रवार को कि है रद्द
- दिल्ली टूंडला स्पेशल नंबर 04183
- नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन नंबर 04444
- गाजियाबाद से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन नंबर 04443
- मथुरा-गाजियाबाद स्पेशल ट्रेन नंबर 04419
- गाजियाबाद-मथुरा स्पेशल ट्रेन नंबर 04420
हालाँकि सोनीपत से सांदन कलां के बीच भी रेलवे से जुड़ा कुछ कार्य चल है जिस वजह से इन रेलवे लाइन का ट्रेफिक ब्लॉक है जिसमे बुधवार को नई दिल्ली-अमृतसर इंटर सिटी एक्सप्रेस दोनों तरफ से निरस्त थी, जबकि नई दिल्ली – कुरूक्षेत्र ईएमयू स्पेशल (04449) तथा कुरूक्षेत्र- पुरानी दिल्ली ईएमयू स्पेशल (04452 ) भी रद्द रहेगी।
देखिये ट्रेनों के मार्ग में बदलाव
- मंगलवार को बांद्रा टर्मिनल से अमृतसर के लिए रवाना हुई पश्चिम एक्सप्रेस और हजूर साहब से अमृतसर के लिए चली नांदेड़ एक्सप्रेस सोनीपत-गोहाना-पानीपत पर चलेगी।
- बुधवार को दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेगी। वहीं, बुधवार को अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर- मेरठ शहर-खुर्जा पर चलेगी।
- शुक्रवार को नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई ( झांसी ) ताज एक्सप्रेस आगरा छावनी तक चलेगी। आगरा कैंट और वीरांगना लक्ष्मी बाई के बीच रद्द रहेगी यह ट्रेन।
जो ट्रेनें चलेंगी रुक-रुककर
- कन्या कुमारी – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- पुणे – जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनल
- मुंबई- फिरोजपुर पंजाब मेल
- मदुरई-चंडीगढ एक्सप्रेस
- ऊधमपुर -दुर्ग एक्सप्रेस
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस
- योगनगरी ऋषिकेश- पुरी
- अमृतसर- नांदेड सचखंड एक्सप्रेस
ये भी पढ़े: गर्मी लगातार दिखा रही तेवर, आने वाले दिनों की भविष्यवाणी जानकर हो जाएंगे हैरान










